फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम में लव जिहाद-बहुविवाह पर नकेल की तैयारी! विधानसभा के अगले सत्र में विधेयक लाएगी सरकार, CM का एलान

Wed, 22 Oct 2025 03:54 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रस्तावों का उद्देश्य राज्य में सामाजिक सुधार और पारंपरिक संस्थाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। 
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार विधानसभा के अगले सत्र में लव जिहाद और बहुविवाह जैसे मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी। यह सत्र अगले महीने होने की संभावना है। सरमा ने नगांव में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इन विधेयकों के मसौदे को जब राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल जाएगी, तब इनके विस्तृत प्रावधान साझा किए जाएंगे।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “असम विधानसभा के आने वाले सत्र में हम ‘लव जिहाद’, बहुविवाह, सत्रों (वैष्णव मठ) के संरक्षण और चाय जनजातियों को भूमि अधिकार देने जैसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बिल लाने जा रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रस्तावों का उद्देश्य राज्य में सामाजिक सुधार और पारंपरिक संस्थाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि विधेयकों में क्या-क्या प्रावधान होंगे।  
Trending Videos
विज्ञापन

जुबीन गर्ग की मौत के राजनीतिकरण का लगाया आरोप
सरमा ने बुधवार को कहा कि 'एक वर्ग' जुबीन गर्ग की मौत का राजनीतिकरण करने और गायक के सच्चे अनुयायी होने का ढोंग रचकर राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहा है। यहां एक आधिकारिक समारोह से इतर पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने यह भी कहा कि भाजपा राज्य को नकली अनुयायियों (जुबीन गर्ग के) की ओर से किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचाने के लिए इस सांस्कृतिक प्रतीक के सभी  असली अनुयायियों को एकजुट करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, "जुबीन गर्ग का निधन असमिया समाज के लिए सबसे दुखद खबर है। लेकिन लोगों के एक वर्ग ने इसे राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश की है। उनमें से कई लोगों ने या तो जुबीन के जीवित रहते हुए उनका एक भी गाना नहीं सुना, या फिर जुबीन गर्ग के बारे में उनकी जानकारी बहुत सीमित है।"

सरमा ने दावा किया कि गर्ग की मृत्यु के बाद, ये लोग उनकी विचारधारा को एक अलग दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि ज़ुबीन गर्ग के निधन के बाद कोई राजनीति नहीं होगी, जैसे भूपेन हजारिका, ज्योति प्रसाद अग्रवाल और बिष्णु प्रसाद राव के बाद किसी ने राजनीति नहीं की। सभी राजनीतिक दल जुबीन गर्ग को प्यार करते थे और उनके नाम पर राजनीति करने की कोई गुंजाइश नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें