फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026: 'डब्ल्यूपीएल नीलामी में हरमनप्रीत की राय महत्वपूर्ण रही', मुंबई इंडियंस की मेंटर झूलन का बयान

Wed, 03 Dec 2025 03:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई इंडियंस इस लीग की सबसे सफल टीम रही है। उसने 2023 में इसकी शुरुआत के बाद से दो बार खिताब जीता है।
विज्ञापन
बाएं से- चार्लोट, झूलन और हरमनप्रीत - फोटो : MIW TWitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी कोच और मेंटर (मार्गदर्शक) झूलन गोस्वामी ने कहा कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की हाल में हुई नीलामी के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर की सलाह के कारण ही टीम आक्रामक ऑलराउंडर अमेलिया केर और तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल जैसी खिलाड़ियों को अपने से जोड़ने में सफल रही।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस इस लीग की सबसे सफल टीम रही है। उसने 2023 में इसकी शुरुआत के बाद से दो बार खिताब जीता है।

नीलामी में हरमनप्रीत की भूमिका के बारे में झूलन ने जियो स्टार से कहा, 'कप्तान के रूप में नीलामी की योजना बनाते समय हरमन की सलाह हमेशा महत्वपूर्ण होती है। आखिरकार वह इस टीम का नेतृत्व करती हैं और अविश्वसनीय रूप से सफल रही हैं।'

उन्होंने कहा, 'पूरी नीलामी प्रक्रिया में उनकी राय सबसे महत्वपूर्ण रही है। हमारा काम मैदान के अंदर और बाहर उनका समर्थन करना है। नीलामी के दौरान उनकी उपस्थिति से बहुत बड़ा फायदा हुआ। उनकी राय बहुत मायने रखती थी और उन्होंने एक अच्छी टीम तैयार करने में मदद की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें