फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL: मुंबई की धाकड़ बल्लेबाज के सिर पर सजी ऑरेंज कैप, बनाए 500+ रन; न्यूजीलैंड की इस गेंदबाज ने जीती पर्पल कैप

Sun, 16 Mar 2025 01:03 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हम यहां आपको इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के विषय में बताएंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
नेट सिवर ब्रंट-अमेलिया कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेट सिवर ब्रंट के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ रन से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। इसी के साथ मुंबई एक बार फिर महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में कामयाब हुई। टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का खिताबी मुकाबला शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई ने दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की टीम ने दिल्ली को पहले संस्करण के फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। बहरहाल, हम यहां आपको इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के विषय में बताएंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

नेट सिवर ब्रंट ने जीती ऑरेंज कैप
आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज को फाइनल के बाद ऑरेंज कैप दी जाती है। इस मामले में शीर्ष पर मुंबई इंडियंस की धाकड़ बल्लेबाज नेट सिवर ब्रंट रहीं। इंग्लैंड की 32 वर्षीय खिलाड़ी ने 10 पारियों में पांच अर्धशतकों की मदद से 523 रन बनाए। मौजूदा सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80* का रहा। दूसरे स्थान पर आरसीबी की एलिस पेरी रहीं जिन्होंने 372 रन बनाए।

महिला प्रीमियर लीग 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट 100 50
नेट सिवर-ब्रंट (MI) 10 523 152.47 0 5
एलिसे पेरी (RCB) 8 372 148.80 0 4
हीली मैथ्यूज (MI) 10 307 122.80 0 3
शेफाली वर्मा (DC) 9 304 152.76 0 1
हरमनप्रीत कौर (MI) 10 302 154.87 0 3


ये भी पढ़ें: WPL 2025: हरमनप्रीत ने दूसरी बार मुंबई इंडियंस को बनाया विजेता, दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार खिताब से चूकी

अमेलिया कर ने अपनी ही टीम की साथी को पीछे छोड़कर जीती पर्पल कैप
जिस तरह से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज को ऑरेंज कैप थमाई जाती है ठीक उसी तरह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली गेंदबाज पर्पल कैप की दावेदार होती है। न्यूजीलैंड की 24 वर्षीय ऑलराउंडर अमेलिया कर ने अपनी साथी खिलाड़ी हीली मैथ्यूज को पीछे छोड़कर पर्पल कैप हासिल कर ली। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहीं। उन्होंने 7.75 के इकोनॉमी रेट से 18 विकेट हासिल किए । वहीं, मुंबई की हीली 8.22 इकोनॉमी से 18 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं।
 

महिला प्रीमियर लीग 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकोनॉमी
अमेलिया कर (MI) 10 18 5/38 7.75
हीली मैथ्यूज (MI) 10 18 3/16 8.22
जेस जोनासन (DC) 8 13 4/31 8.24
जॉर्जिया वेयरहम (RCB) 8 12 3/21 8.79
नेट सिवर-ब्रंट (MI) 10 12 3/18 7.94

ये भी पढ़ें: WPL 2025: खिताब जीतकर गदगद हुए मुंबई के खिलाड़ी, नीता अंबानी ने पढ़े हरमनप्रीत की तारीफ में कसीदे; तस्वीरें    
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें