फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2025 Auction: 15 दिसंबर को होगी महिला प्रीमियर लीग की नीलामी, बंगलूरू में 120 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

Sat, 07 Dec 2024 09:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला प्रीमियर लीग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल 120 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 91 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें सहयोगी राष्ट्र की तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग 2025 - फोटो : WPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 15 दिसंबर को बंगलूरू में होगी। इसकी जानकारी महिला प्रीमियर लीग ने शनिवार को की। यह कार्यक्रम 15 दिसंबर को आईटीसी गार्डेनिया में होने वाला है। पांच फ्रेंचाइजी के पास कुल 19 स्लॉट खाली हैं। इनमें भारतीय खिलाड़ियों के लिए 14 स्लॉट और विदेशी खिलाड़ियों के लिए पांच स्लॉट शामिल हैं। 
विज्ञापन

120 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
महिला प्रीमियर लीग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल 120 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 91 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें सहयोगी राष्ट्र की तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं। नीलामी में 82 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और आठ अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। महिला प्रीमियर लीग की नीलामी रविवार को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

गुजरात के पर्स में सबसे ज्यादा राशि बाकी
फ्रेंचाइजी ने सात नवंबर को अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी की थी। रिटेंशन के बाद गुजरात जायंट्स के पास सबसे अधिक राशि बची है। उनके पास 4.40 करोड़ रुपये की राशि बची है और भरने के लिए छह स्लॉट हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें