फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में सिराज के साथ हुई गरमा-गर्मी पर आया हेड का बयान, कहा- पता नहीं उन्हें क्या हुआ

Sat, 07 Dec 2024 09:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को 310 रन के स्कोर पर सातवां झटका दिया। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हुए। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शनिवार को ट्रेविस हेड का विकेट लेकर जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, वह अब चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्हें इस व्यवहार के लिए आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा रहा है। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद सिराज की इस हरकत पर नाराजगी व्यक्त की थी। अब इस मामले पर खुद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बयान आया है। 
विज्ञापन

111 गेंदों पर हेड ने लगाया शतक
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ट्रेविस हेड ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया था और आक्रामक बल्लेबाजी कर कंगारू टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था। हेड भारत के लिए और अधिक खतरनाक होते उससे पहले ही सिराज ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। हेड ने 111 गेंद पर टेस्ट करियर का आठवां शतक लगाया।

सिराज-हेड मैदान पर उलझे
सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को 310 रन के स्कोर पर सातवां झटका दिया। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हुए। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की बेहतरीन पारी खेली। हेड को आउट करने के बाद हालांकि सिराज अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आक्रामकता दिखाई जिस पर हेड ने भी पवेलियन लौटते समय सिराज से कुछ कहा। इस दौरान सिराज और हेड के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने मिली और माहौल कुछ सेकेंड के लिए गरमा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, एडिलेड में दर्शक ने हेड को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

सिराज के साथ नोंकझोंक पर आया हेड का बयान
इस मामले पर बात करते हुए हेड ने कहा- मैंने उनसे कहा था कि अच्छी गेंद थी। लेकिन उन्होंने कुछ और ही सोचा और मुझे बाहर जाने की ओर इशारा किया। पिछली कुछ पारियों में जिस तरह से चीजें हुईं, मैं उससे थोड़ा निराश हूं। लेकिन अगर वे इस तरह से प्रतिक्रिया करना चाहते हैं तो यही होगा। और वे खुद को इस तरह से पेश करना चाहते हैं तो ऐसा ही रहे।
विज्ञापन

हेड की तूफानी पारी 
हेड का 111 गेंदों में शतक डे नाइट टेस्ट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज शतक है। इस मामले में हेड ने अपना ही दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ होबार्ट में डे नाइट टेस्ट में 112 गेंद में शतक जड़ा था। तीसरे नंबर पर भी हेड ही हैं। उन्होंने 2022 में एडिलेड डे नाइट टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 125 गेंद में शतक जड़ा था। इस लिस्ट में 139 गेंद के साथ चौथे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट और पांचवें नंबर पर 140 गेंद के साथ पाकिस्तान के असद शफीक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें