फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2023: आईसीसी सदस्य देशों की महिला क्रिकेटरों को नहीं मिल पाती हैं सुविधाएं, अमेरिकी गेंदबाज का छलका दर्द

Wed, 01 Mar 2023 10:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डब्ल्यूपीएल की शुरुआत चार मार्च से होगी। तारा नौरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में टीम के साथ जोड़ा हैं। नौरिस ने पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने चार विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
तारा नौरिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की तेज गेंदबाज तारा नौरिस का मानना है कि आईसीसी सदस्य देशों (एसोसिएट देशों) की महिला क्रिकेटरों को फंड और सुविधाओं के लिए जूझना पड़ता है। वह महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में अपने प्रदर्शन से एसोसिएट देशों को गौरवान्वित करना चाहती हैं। डब्ल्यूपीएल की शुरुआत चार मार्च से होगी। नौरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में टीम के साथ जोड़ा हैं।
विज्ञापन


नौरिस ने कहा, ''मैं सभी एसोसिएट देशों को गौरवान्वित करना चाहती हूं। मैं डब्ल्यूपीएल में इन सभी खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। काफी महिला क्रिकेटरों को फंड और सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। मैं एसोसिएट देशों के लिए जागरूकता बढ़ाना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि अगले साल इस लीग में एसोसिएट देशों से ज्यादा से ज्यादा क्रिकेटर शामिल होंगी।''

पहली बार भारत आई हैं नौरिस
नौरिस ने पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने चार विकेट चटकाए हैं। लीग में दिल्ली अपने अभियान की शुरुआत पांच मार्च को करेगी। नौरिस ने कहा, ''इस लीग में कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी खेलेंगे। मैं उनमें से कुछ के साथ ट्रेनिंग करूंगी और उनमें से कुछे के साथ खेलूं भी सकती हूं। मैं उनसे ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश करूंगी। मैं पहली बार भारत आई हूं। मुझे यहां के हालात और मौसम के बारे में भी जानने को मिलेगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें