फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के लिए यूपी वॉरियर्स ने की कप्तान की घोषणा, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सौंपी कमान

Wed, 22 Feb 2023 06:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के जॉन लेविस यूपी वारियर्स की टीम के मुख्य कोच हैं। सहायक कोच के रूप में अंजू जैन हैं।  पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एशले नोफके को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। चार बार की विश्व चैंपियन लिसा स्थालेकर टीम की मेंटर नियुक्त हुई हैं।
विज्ञापन
एलिसा हीली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी वॉरियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली को कप्तान बनाया है। मुंबई के दो मैदानों पर चार मार्च से इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण खेला जाएगा। ऐसा माना जा रहा था फ्रेंचाइजी भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को कप्तानी मिलेगी, लेकिन यूपी वॉरियर्स ने सबको हैरान करते हुए एलिसा हीली को कमान सौंप दी।
विज्ञापन

महिला क्रिकेट में हीली का नाम जाना पहचाना है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 139 टी20 मैच खेले है। इस दौरान उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं। एलिसा हीली ने एक शतक भी लगाया है। उन्होंने 127.7 की स्ट्राइक रेट से 2446 रन बनाए हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे बेहतरीन विकेटकीपरों में भी शामिल किया जाता है। हीली ने विकेट के पीछे टी20 में 110 शिकार किए हैं।

कप्तान बनाए जाने पर हीली ने क्या कहा?
हीली पांच बार टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की सदस्य रही हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप भी जीता है। कप्तान बनाए जाने के बाद हीली ने कहा, ''मुंबई में खेले जाने वाले ऐतिहासिक विमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण में यूपी वॉरियर्स की कप्तानी करने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं। यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसका हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी वॉरियर्स के पास एक शानदार टीम है। हम धूम मचाने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण है। हम अपने प्रशंसकों के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।"

जॉन लेविस हैं टीम के मुख्य कोच
इंग्लैंड के जॉन लेविस यूपी वारियर्स की टीम के मुख्य कोच हैं। सहायक कोच के रूप में अंजू जैन हैं।  पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एशले नोफके को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। चार बार की विश्व चैंपियन लिसा स्थालेकर टीम की मेंटर नियुक्त हुई हैं। टूर्नामेंट चार से 26 मार्च तक खेला जाएगा। इस दौरान मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम पर कुल 22 मैच खेले जाएंगे। यूपी वॉरियर्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत गुजरात जाएंट्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में पांच मार्च को करेगी।
विज्ञापन

यूपी वॉरियर्स की टीम
एलिसा हीली (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैक्ग्रा, शबनम इस्माइल, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, पार्श्वी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव और सिमरन शेख।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें