कभी-कभी क्रिकेट के मैदान पर शुरुआत इतनी खराब हो जाती है जिसके बारे में टीम ने भी कभी सपने में कल्पना नहीं की होती है। आपने कई बार देखा होगा कि टीम को पहली ही गेंद पर झटका लग जाता है और शुरुआती कुछ झटकों के बाद टीम संभल भी जाती है।
लेकिन कई बार टीम को शुरुआती झटका देने के बाद गेंदबाज विपक्षी टीम पर इस कदर दबाव बना लेते है कि उस मैच में उस टीम का उबर पाना आसान नहीं होता।
ऐसा ही हुआ एक मुकाबले में जिसमें 432 रन के जवाब में दूसरी टीम जब उतरी तो उसके क्रीज पर उतरे 6 बल्लेबाज सिर्फ 6 रन ही बना सके। वहीं टीम की शुरुआत ऐसी रही कि सिर्फ 4 रन पर ही 4 विकेट गिर गए। दिन का खेल खत्म हो गया वरना 50 से पहले भी पूरी टीम आउट हो सकती थी।