दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 बराबरी कर ली है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2021-23) में यह दक्षिण अफ्रीका की पहली जीत है जिसकी मदद से उसे अंक तालिका में बड़ा फायदा हुआ है। वह अब 12 अंकों और 50 की जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हो गई है। वहीं टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप की दूसरी हार के बावजूद अपने स्थान पर बरकरार है और चौथे पायदान पर कब्जा किए हुए है।
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 बराबरी कर ली है। डीन एल्गर की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी ने टीम ने चौथी पारी में शानदार बल्लेबाजी की और भारत के 240 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह दक्षिण अफ्रीका की वांडरर्स के मैदान में भारत के खिलाफ पहली टेस्ट जीत भी है। यही नहीं दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी अपना खाता खोल लिया है।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2021-23) में यह दक्षिण अफ्रीका की पहली जीत है जिसकी मदद से उसे अंक तालिका में बड़ा फायदा हुआ है। वह अब 12 अंकों और 50 की जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हो गई है। वहीं टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप की दूसरी हार के बावजूद अपने स्थान पर बरकरार है और चौथे पायदान पर कब्जा किए हुए है। आइए जानते हैं टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा अंक तालिका का हाल।
एशेज सीरीज में लगातार तीन टेस्ट मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अभी भी शीर्ष पर काबिज है। कंगारू टीम तीन जीत, 36 अंकों और शत प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम मौजूद है। श्रीलंका की टीम दो जीत, 24 अंकों और शत प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम तीन जीत, एक हार, 36 अंकों और 75 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
टीम इंडिया को हालांकि अंकों और जीत प्रतिशत के मामले में नुकसान उठाना पड़ा है। भारतीय टीम इस चैंपियनशिप की तीसरी सीरीज खेल रही है और अभी तक उसे इसमें चार जीत, दो हार और दो ड्रॉ नसीब हुई है। उसके जीत का प्रतिशत घटकर 55.21 का हो गया है। धीमे ओवर रेट के कारण टीम इंडिया को तीन प्वाइंट्स का नुकसान भी हुआ है, जिसकी वजह से उसके अंक भी 53 हो गए हैं।
अंक तालिका में पांचवें, छठे, सातवें और आठवें स्थान पर क्रमशः दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है। जबकि इंग्लैंड की टीम सात मैचों में छह हार और 10 प्वाइंट्स के नुकसान के साथ महज छह अंकों के साथ सबसे नीचे नौवें पायदान पर बनी हुई है।