फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Sleep Day: नींद के लिए बदनाम हैं रोहित शर्मा, आईपीएल फाइनल के बीच भी सो गए थे

Fri, 17 Mar 2023 06:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित शर्मा अपने करियर की शुरुआत से ही नींद को लेकर चर्चा में रहे हैं। रोहित को नींद से काफी प्यार है। एक इंटरव्यू में वह खुद यह बात स्वीकार कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेले। वह अपनी पत्नी के भाई की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर थे। उनकी गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम की कमान संभाली। हालांकि, इस मैच के दौरान किसी और वजह से फैंस ने रोहित को याद किया। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा को नींद से काफी प्यार है और यह बात सभी क्रिकेट फैंस को पता है। 17 मार्च का दिन वर्ल्ड स्लीप डे के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में रोहित शर्मा को फैंस ने काफी याद किया और सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े कुछ मीम भी बने। 

आईपीएल फाइनल के दौरान सो गए थे रोहित
रोहित शर्मा खुद एक इंटरव्यू में स्वीकार कर चुके हैं कि उन्हें नींद से काफी प्यार है। वह सुबह काफी देर तक सोते रहते हैं। इस बारे में रोहित का कहना है कि वह अगले दिन होने वाले मैच को लेकर काफी ज्यादा सोचते रहते हैं। इस वजह से देर रात तक सो नहीं पाते और अगले दिन देर तक सोकर नींद पूरी करते हैं। इस इंटरव्यू में रोहित ने सुबह उठने वाले खिलाड़ियों को लेकर कहा था कि ये वो लोग होते हैं, जो मैच के बारे में कुछ नहीं सोचते हैं और टाइम से सोकर अगले दिन जल्दी उठ जाते हैं। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के फाइनल मैच के दौरान भी 'पावर नैप' लेते देखे गए थे। इस मैच से उनके सोने की तस्वीर काफी वायरल हुई थी। रोहित के आलोचक उनके सोने की आदत को उनकी फिटनेस से भी जोड़कर देखते हैं। हालांकि, मैच के दौरान रोहित शर्मा हर बार यह साबित करते हैं कि उनकी फिटनेस टीम के किसी खिलाड़ी से कम नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें