देखा जाए तो यह 32 वर्षीय मॉर्गन का 223वां इंटरनेशनल वन-डे मैच है, लेकिन उन्होंने शुरुआती 23 वन-डे मुकाबले आयरलैंड की तरफ से खेले थे। मॉर्गन ने 2006 से 2009 के बीच आयरलैंड की तरफ से 23 वनडे में 35.42 की औसत से 744 रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से इंटरनेशनल डेब्यू 2009 में किया।
इस मैच से पहले इंग्लैंड की ओर से 199 मैच में मॉर्गन ने 40.21 की औसत से 6233 रन बनाए थे। हालांकि विश्व कप के इस उद्धाटन मैच में भी उनका बल्ला जमकर बोला। 60 गेंदों में 57 रन बनाते हुए इस खिलाड़ी ने अपने करियर का 41वां अर्द्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के भी जमाए। इस तरह अब इंटरनेशनल करियर में कुल 222 वनडे मैचों में 39.64 की औसत से 6977 रन बना चुके हैं।
यदि दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल वन-डे मैच खेलने की बात की जाए तो भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 463 मैच के साथ पहले नंबर पर है। उन्होंने इन मैचों में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 49 शतक जड़े और 149 विकेट भी लिए हैं।