स्कॉटलैंड के मैकमुलेन का शतक बेकार
नीदरलैंड की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्कॉटलैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 277 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। उसके लिए ब्रैंडन मैकमुलेन ने 110 गेंद पर 106 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और तीन छक्के लगाए। कप्तान रिची बेरिंगटन ने 84 गेंद पर 64 रन बनाए। थॉमस मैकिंटोश ने नाबाद 38 और क्रिस्टोफर मैकब्राइड ने 32 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए बास डी लिडे ने पांच विकेट लिए। रयान क्लीन को दो सफलता मिली।
बास डी लिडे ने गेंद के बाद बल्ले से भी किया धमाका
गेंदबाजी में पांच विकेट लेने वाले बास डी लिडे ने बल्ले से भी कमाल दिखाया। उन्होंने 123 रन बनाए। 92 गेंद की पारी में उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए। विक्रमजीत सिंह ने 40 रन का योगदान दिया। साकिब जुल्फिकार ने नाबाद 33 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 25 रन बनाए। स्कॉटलैंड के लिए माइकल लीस्क ने दो विकेट लिए।