फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग-युवराज के लिए आज का दिन निर्णायक

Thu, 04 Dec 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई सचिव संजय पटेल के मुताबिक संदीप पाटिल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय चयन समिति दोपहर एक बजे यहां खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करेंगे। इन 30 खिलाड़ियों में से ही बीसीसीआई को सात जनवरी तक फाइनल टीम का चयन कर आईसीसी को भेजना है जो 14 फरवरी से 29 मार्च तक चलने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन


देखना होगा कि पिछली बार विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे युवराज सिंह, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा और हरभजन सिंह पर चयनकर्ता भरोसा कायम रखते हैं या नहीं। पिछली बार ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे 32 वर्षीय युवराज हालांकि पिछले काफी समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं। पंजाब के इस ऑलराउंडर को रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल से कड़ी चुनौती मिलेगी।

इसी तरह ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सहवाग का हाल भी युवराज के जैसा ही है। दलीप ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ 80 रन की एक पारी छोड़ दें तो उनका बल्ला खामोश ही रहा है। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया है कि संभावितों में चयनकर्ता उन्हें जरूर शामिल करेंगे। गौतम गंभीर का हाल भी इन दोनों से अलग नहीं है। गंभीर का बैट भी खामोश ही रहा है और शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय की मौजूदगी में उनका चयन मुश्किल ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरा और हरभजन को मिल सकती है जगह

जहां तक हरभजन सिंह और आशीष नेहरा की बात है तो भले ही ये दोनों अभी सुर्खियों में नहीं रहे हों लेकिन लगातार खेल रहे हैं और टीम के लिए योगदान देते रहे हैं। वैसे भी जहीर खान और इरफान पठान फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में नेहरा के साथ ही हरभजन संभावित खिलाड़ियों की सूची में जगह बना ही लेंगे।

30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने के दावेदार
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, आर अश्विन, मोहित शर्मा, परवेज रसूल, अक्षर पटेल, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईश्वर पांडे, मनीष पांडे, रोबिन उथप्पा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, वरुण आरोन, इशांत शर्मा, मनोज तिवारी, सूर्यकुमार यादव, मयंक अग्रवाल, बाबा अपराजित और सौराशीष लाहिड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें