विराट कोहली और रवि शास्त्री
राहुल ने कहा, ‘चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है। मैं टीम का हिस्सा हूं और जहां टीम चाहेगी, बल्लेबाजी करूंगा।’ मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि इंग्लैंड में हालात के अनुसार ही टीम संयोजन तय होगा। टीवी चैट शो पर विवादास्पद बयानबाजी के कारण निलंबन झेलने वाले राहुल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए घरेलू सीरीज खेली और रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में उसने 50 और 47 रन बनाए।