फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायड के लिए खास है पहली बार विश्व विजेता बनना, बोले- महासमर की खिताबी जीत थी रोमांचकारी

Thu, 21 Feb 2019 12:49 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व कैरेबियाई कप्तान क्लाइव लायड
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कैरेबियाई कप्तान क्लाइव लायड के जेहन में अब भी पहले क्रिकेट महासमर की खिताबी जीत की यादें ताजा हैं। इसमें उन्होंने तूफानी शतक जड़ा था। विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब सिर्फ सौ से भी कम दिन बचे हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लायड लंदन में थे। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में वैसे नासिर हुसैन, ग्रीम स्वान, एलिस्टेयर कुक और जेम्स एंडरसन भी उपस्थित थे। पर इनमें से सिर्फ लायड ही जानते हैं कि विश्व कप विजेता बनने का मतलब क्या होता है। उनकी अगुवाई में वेस्ट इंडीज ने 1975 और 1979 में खिताब जीता था। लायड ने कहा, 'यह पहला विश्व कप था। अब कभी पहला विश्व कप नहीं होगा। वेस्टइंडीज के कई समर्थकों के सामने उसे जीतना रोमांचकारी था। मैंने शतक लगाया था।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे याद है मैंने 102 रन बनाए थे लेकिन जब मैंने क्रीज पर कदम रखा तब हमारे तीन विकेट गिर चुके थे। हमारी हालत नाजुक थी। रोहन कन्हाई और मैंने परिस्थिति के अनुरूप बल्लेबाजी की और फिर मजबूत स्कोर बनाया। हमारा इतना स्कोर था कि उसका हम आसानी से बचाव कर सकते थे और हमने ऐसा किया भी। आखिर में भले ही मुकाबला करीबी हो गया था लेकिन हमने मैच में हर समय अपना पलड़ा भारी रखा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

लायड ने 1975 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 85 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रन ठोक दिए थे। उन्होंने यह पारी तब खेली थी जबकि पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले वेस्ट इंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन था।

लायड ने यह पारी ऑस्ट्रेलिया के उस आक्रमण के सामने खेली थी जिसमें डेनिस लिली और जैफ थामसन जैसे घातक गेंदबाज और स्विंग गेंदबाज गैरी गिलमर शामिल थे। लायड ने रोहन कन्हाई के साथ 149 रन की साझेदारी की, जिससे वेस्ट इंडीज ने 60 ओवरों में आठ विकेट पर 291 रन बनाए जो उस समय बहुत बड़ा स्कोर माना जाता था। 

विंडीज कर सकता है उलटफेर
इस बार वेस्ट इंडीज ने क्वालिफाइंग के जरिये विश्व कप में जगह बनाई है लेकिन हाल में उसने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया। लायड का मानना है कि कैरेबियाई टीम विश्व कप में भी कुछ उलटफेर कर सकती है, विशेषकर अगर क्रिस गेल फॉर्म में हों।

मेरा मानना है कि अगर वे सही टीम का चयन करते हैं तो वह काफी मजबूत साबित हो सकती है। हमारे पास वनडे के कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं और उम्मीद है कि गेल का बल्ला धूम मचाएगा। मुझे लगता है कि वे इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें