फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा, आईसीसी ने दिया आश्वासन

Wed, 27 Feb 2019 07:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को बीसीसीआई को आश्वासन दिया कि वह पुलवामा आतंकी हमले को देखते हुए आगामी वर्ल्ड कप के दौरान भारत की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए 'सब कुछ' करेगा।
विज्ञापन


आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की समिति (सीईसी) की बैठक के शुरू में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने 30 मई से शुरू हो रही प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के दौरान अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। 

मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'बीसीसीआई की ओर से राहुल जोहरी ने सीईसी बैठक में भारतीय टीम, मैच अधिकारियों और भारतीय प्रशंसकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।' पता चला है कि जोहरी ने सीईसी से कहा कि बीसीसीआई को आईसीसी और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा की जो योजना बनाई है उस पर भरोसा है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने बीसीसीआई को आश्वासन दिया कि उसकी चिंता को दूर करने के लिए आईसीसी हर संभव प्रयास करेगा।' सुरक्षा पर चर्चा शुरुआती अजेंडा में शामिल नहीं था, लेकिन बीसीसीआई के जोर देने पर इसे औपचारिक रूप से बैठक का हिस्सा बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें