फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगी आज टक्कर, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Sat, 01 Jun 2019 05:55 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : social Media
विज्ञापन

विश्व कप में कल न्यूजीलैंड और श्रीलंका की भिड़ंत होगी। श्रीलंका की टीम की कप्तानी युवा खिलाड़ी के हाथों में है, तो दूसरी और न्यूजीलैंड की टीम है, जिसने 2015 के विश्व कप में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल तक सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंंड के वर्ल्ड कप के जीतने के सपने पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन


वहीं श्रीलंका की टीम 2011 विश्व कप के बाद लगातार बिखरी है। कई नए खिलाड़ी टीम आए हैं, जिनपर इस विश्व कप में बड़ी जिम्मेदारी होगी।चलिए आपको इस मैच से जुड़ी सारी जानकारी देते हैं...

मैच कब खेला जाएगा?

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2019 का तीसरा मैच 1 जून को खेला जाएगा। 

मैच कहां खेला जाएगा?

विश्व कप 2019 का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सोफिया गार्डेंस, कार्डिफ के मैदान पर खेला जाएगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर मैच देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ने को मिलेंगी।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैं

न्यूजीलैंडः केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लॉथम, कॉलिन मुनरो, जिमी निशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी

श्रीलंका का विश्व कप स्क्वाड: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, लाहिरू थिरिमाने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया सिल्वा, जेफरी वांडरसे, थिसारा परेरा, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, जीवन मेंडिस, मिलिंदा सिरिवर्धना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें