फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को हरा सेमीफाइनल के करीब पहुंचना चाहेगा भारत, कब-कहां-कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Thu, 27 Jun 2019 04:41 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ind vs wi
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2019 का 34वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरूवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। मौजूदा विश्व कप में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है। वह अपने चारों मैच जीत चुकी है, जबकि एक मैच बारिश के कारण धुल गया था।

विज्ञापन


अंकतालिका में टीम इंडिया नौ अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। वेस्टइंडीज की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के लगभग दरवाजें बंद हो चुके हैं, लेकिन जिस तरह से न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की, उससे टीम इंडिया को सतर्क रहना होगा। इस समय कैरेबियाई टीम अंकतालिका में तीन अंकों के साथ आठवें पायदान पर है।

टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के करीब पहुंचना चाहेगी। आइए जानते हैं कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
 

Trending Videos

मैच कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच विश्व कप का 34वां मैच 27 जून (गुरूवार) को खेला जाएगा।





 

मैच कहां खेला जाएगा?

यह मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
 

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
 

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news पर पढ़ने को मिलेगी।
 
विज्ञापन

टीम इस प्रकार है: 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, कार्लोस ब्रेथवेट, शेल्डन कोट्रेल, ओशाने थॉमस, केमार रोच, एश्ले नर्स, निकोलस पूरण, सुनील अंबरीश, एविन लुईस, शेनन गैब्रिएल, डेरेन ब्रावो और फाबियान एलेन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें