फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup के पहले मैच में विराट के शतक लगाते ही तय हो जाती है टीम इंडिया की जीत

Wed, 05 Jun 2019 08:07 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली शतक - फोटो : सोशल मीडिया
बड़ा मंच हो, कंधे पर जिम्मेदारियां हो और सामने पहाड़ सी चुनौती हो, तब विराट कोहली का बल्ला अलग ही भाषा में बात करता है। बतौर कप्तान चाहे पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक हो या फिर विश्व कप के पहले मैच में ठोका गया नाबाद सैकड़ा। विराट का इतिहास गवाही देता है कि कोहली के बल्ले को चुनौती रास आती है।
विज्ञापन

2 of 9
विराट कोहली
विराट के कंधों पर इस बार जिम्मेदारी है और यह उनके 11 साल के इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोज बाउल में बुधवार को जब विराट भारतीय टीम की कमान संभालेंगे तो विश्व कप में यह उनकी कप्तानी का पहला मुकाबला होगा।
विज्ञापन

3 of 9
विश्व कप 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ विराट - फोटो : पीटीआई
विश्व कप के पहले मैच में कोहली का रिकॉर्ड विराट हो जाता है। दरअसल, यह विराट का तीसरा वर्ल्ड कप है और खास बात यह है कि हर बार वो वर्ल्ड कप के पहले मैच में शतक लगाते हैं। 2011 के वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में नाबाद शतक लगाया था।

4 of 9
2015 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक के बाद विराट - फोटो : पीटीआई
इसके बाद 2015 के वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर उन्होंने 107 रनों की पारी खेली थी। इन दोनों मैच में टीम इंडिया को जीत मिली थी। एक बार फिर से वर्ल्ड कप 2019 के पहले मैच में विराट से हर किसी को शतक की उम्मीद रहेगी, ताकि फिर भारतीय टीम जीत के साथ शुरुआत करे।
विज्ञापन

5 of 9
विराट कोहली
साउथैम्पटन में टीम इंडिया की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से होगी। वो टीम जिस पर लगातार दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के खतरा मंडरा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट का शतक टीम इंडिया के लिए जीत की गारंटी है। यह हम नहीं आंकड़ें कहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर पहले मैच में टीम इंडिया की जीत पक्की है।
विज्ञापन

6 of 9
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक के बाद विराट
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने अब तक चार शतक लगाए हैं और इन चारों मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई, डरबन, केप टाउन और सेंचुरियन में शतक लगाए हैं और हर बार टीम इंडिया को धमाकेदार जीत मिली है। यानी अगर विराट साउथैम्पटन में शतक लगाते हैं तो फिर टीम इंडिया की जीत पक्की है।
विज्ञापन

7 of 9
विराट कोहली
द. अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार रिकॉर्ड

विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बैटिंग करना खासा रास आता है। विराट ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66.78 की औसत से 1269 रन बनाए हैं, लेकिन हाल के दिनों में तो विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। उन्होंने पिछली 10 पारियों में 142.66 की औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान चार शतक लगाने वाले विराट को साउथ अफ्रीका के गेंदबाज चार बार आउट भी नहीं कर पाए हैं।

8 of 9
Virat kohli 100
पहले टेस्ट में बतौर बल्लेबाज
4, 15 किंग्सटन, विंडीज, 2011

पहले टेस्ट में बतौर कप्तान
115, 141 एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया
विज्ञापन

9 of 9
विराट कोहली
वन-डे में बतौर बल्लेबाज

मैच- 159
रन- 6720
बेस्ट- 183
आौसत- 51.29
स्ट्राइक रेट- 89.39
शतक-22
फिफ्टी- 35

वन-डे में बतौर कप्तान
मैच-68 
रन-4130
बेस्ट- 160*
औसत- 80.84
स्ट्राइक रेट- 99.42
शतक- 19
फिफ्टी- 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें