फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से बाहर होते ही विराट को याद आया IPL, सेमीफाइनल के नियम बदलने का किया समर्थन

Thu, 11 Jul 2019 07:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रबल दावेदार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनायी लेकिन मैच के दिन खराब प्रदर्शन से भारत की विश्व कप उम्मीद टूट गई और कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी को भविष्य में नॉकआउट चरण में आईपीएल शैली का प्लेआफ लाने का सुझाव दिया। 

विज्ञापन


कोहली ने स्वीकार किया कि भारत ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 45 मिनट में ही मैच गंवा दिया था जिससे करोड़ों दर्शकों की उम्मीदें टूट गई थीं जबकि टीम लीग चरण में शीर्ष पर रही थी। यह पूछने पर कि क्या भविष्य में आईपीएल की शैली का प्लेऑफ विकल्प होना चाहिए तो कोहली ने कहा, ‘कौन जानता है कि भविष्य में शायद ऐसा हो जाए। अगर तालिका में शीर्ष पर रहना मायने रखता है तो मुझे लगता है कि टूर्नमेंट के स्तर को देखते हुए इन चीजों पर विचार किया जा सकता है।’ 

उन्होंने कहा, ‘यह सचमुच उचित बात है। आप नहीं जानते कि कब यह लागू हो जाए।’ भारतीय कप्तान ने हालांकि स्वीकार किया कि सेमीफाइनल प्रारूप का अपना ही मजा है क्योंकि इससे टूर्नामेंट में टीम का पिछला प्रदर्शन मायने नहीं रहता। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘लेकिन मुझे लगता है कि यह चुनौती है और इन मैचों का अपना ही अलग तरह का मजा है क्योंकि आपका उसी दिन का खेल मायने रखता है। आप इससे पहले कैसा खेले हो यह मायने नहीं रखता। नया दिन होता है, नई शुरूआत और अगर आप अच्छा नहीं करते तो आप घर जाओ।’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आपको स्वीकार करना होता है। सभी टीमों के पास अलग तरह की चुनौती होती है और उन्हें अपने खेल में शीर्ष पर होना चाहिए और जो भी ऐसा करता है उसके हक में नतीजा होता है, जैसा कि आज आपने देखा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें