फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: भुवी की चोट नहीं हुई ठीक, भारत से इंग्लैंड पहुंचा यह तूफानी गेंदबाज

Tue, 25 Jun 2019 08:13 AM IST
अंशुल तलमले भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नवदीप सैनी (बाएं) और भुवनेश्वर कुमार (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर कुमार की पैर की मांसपेशियों की चोट के कारण भारतीय टीम प्रबंधन ने वर्ल्ड कप के बचे हुए मैचों के लिए भारत 'ए' टीम के नियमित सदस्य नवदीप सैनी को नेट गेंदबाज के रूप में बुलाया है। सैनी शुरुआती स्टैंडबाई सूची का हिस्सा थे।
विज्ञापन

2 of 5
नवदीप सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के मीडिया विभाग ने आधिकारिक वाट्सऐप ग्रुप पर जानकारी दी, 'नवदीप सैनी मैनचेस्टर पहुंच गए हैं और वह भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे। वह यहां एकमात्र नेट गेंदबाज हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
चोटिल होकर बाहर जाते भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बाएं पैर की मांसपेशियों में जकड़न के कारण फिलहाल भुवनेश्वर दो से तीन मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि चोट अधिक गंभीर है या नहीं। उसने हल्की ट्रेनिंग शुरू की है, लेकिन फिजियो पैट्रिक फरहार्ट की कुछ ड्रिल में वह सहज नहीं दिखे।

4 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
साउथैम्पटन में फरहार्ट ने भुवनेश्वर को सीढ़ियां चढ़ने को कहा था और अंतिम दो सीढ़ियां तेजी से चढ़ते हुए उन्होंने एक बार दर्द की शिकायत की थी। नॉटिंघम तक खलील अहमद भारत के आधिकारिक नेट गेंदबाज थे और इसके बाद वापस लौट गए क्योंकि उन्हें अगले महीने से वेस्ट इंडीज A के खिलाफ सीरीज में खेलना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवदीप सैनी - फोटो : Social media
सैनी को वर्ल्ड कप के पहले हाफ में दीपक चाहर और खलील के साथ यात्रा करनी थी लेकिन आईपीएल के दौरान लगी चोट के कारण वह नहीं आ पाए थे। सैनी भारत में सबसे तेज गति से गेंदबाजी करने वालों में शामिल हैं और शीर्ष क्रम को उनकी मौजूदगी में अच्छा अभ्यास मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें