फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: शकिब ने रचा इतिहास, एक ही मैच में बनाए कई रिकॉर्ड

Tue, 25 Jun 2019 08:12 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शकिब अल हसन - फोटो : social Media
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शकिब अल हसन इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए हैं। सोमवार को साउथैम्प्टन में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के दौरान शकिब ने कई कीर्तिमान स्थापित किए।
विज्ञापन

2 of 4
शकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिय
शकिब विश्व कप में एक हजार रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बने। शकिब, जो पहले ही टूर्नामेंट में दो शतक लगा चुके हैं, इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले विश्व के 19 वें खिलाड़ी बन गए। अफगानिस्तान के खिलाफ 35 रन बनाते ही उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया।
विज्ञापन

3 of 4
शाकिब अल हसन - फोटो : social media
वर्ल्ड कप में एक हजार रन बनाने और 25 विकेट लेने वाले शकिब विश्व के दूसरे ऑलराउंडर बने। सबसे पहले यह करिश्मा श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज और ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या ने किया था। शकिब ने अफगानिस्तान के खिलाफ भी 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। शकिब ने 1002 और 28 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकी जयसूर्या के नाम 1165 रन और 27 विकेट हैं।
विज्ञापन

4 of 4
शाकिब अल हसन - फोटो : social media
शकिब और मुशफिकुर रहीम की जोड़ी वन-डे में बांग्लादेश के लिए तीन हजार रनों की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गई है। शकिब ने विश्व कप में अबतक दो शतक जड़े हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को 51 रन की पारी खेलने के बाद वह अब इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें