फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का सपना टूटा, सेमीफाइनल में हार पर दिग्गजों ने जताई निराशा, जानिए किसने क्या कहा

Thu, 11 Jul 2019 03:56 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम 221 रन पर ऑलआउट हो गई। 

विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए महेंद्र सिंह धोनी 50(72) और रवींद्र जडेजा 77(59) ने मिलकर वापसी कराई। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई। मैच में बेहद करीब आने के बाद टीम इंडिया को अंत में हार का सामना करना पड़ा। 

सेमीफाइनल में टीम इंडिया को मिली हार के बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर निराशा जताई है। वहीं, सभी ने न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई दी है। आइए जानते हैं कि भारत की हार पर किसने क्या कहा?

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, 'मैं निराश हूं क्योंकि हमें बिना किसी संदेह के 240 रन का लक्ष्य हासिल करना चाहिए था। यह बड़ा स्कोर नहीं था। हां, न्यूजीलैंड ने शुरुआत में ही तीन विकेट चटकाकर स्वप्निल शुरुआत की। हमें अच्छी शुरुआत के लिए हमेशा रोहित या ठोस आधार तैयार करने के लिए कोहली पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उनके साथ खेल रहे खिलाड़ियों को भी अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। यह सही नहीं है कि हर बार धोनी से मैच को फिनिश करने की उम्मीद की जाए। वह बार-बार ऐसा करता आया है।'
 

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'केन विलियम्सन और न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में जगह बनाने की बधाई। जडेजा ने धोनी के साथ मिलकर शानदार संघर्ष किया। भारत को जीत के इतना करीब ले गए लेकिन न्यूजीलैंड ने नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी की और यह निर्णायक रहा।'
 
 

हरभजन सिंह ने लिखा, 'दिल टूट गया। न्यूजीलैंड को बधाई। बेहतरीन प्रदर्शन किया जडेजा।'
 

सुरेश रैना ने लिखा, 'लड़कों का भाग्य ने साथ नहीं दिया। अच्छा खेले। टूर्नामेंट के दौरान अपने प्रदर्शन से आपने दिल जीते। न्यूजीलैंड को बधाई।' 

संजय मांजरेकर ने लिखा, 'मेरी नजरों में भारत चैंपियन टीम से कम नहीं। सात मैच जीते दो हारे। अंतिम मैच काफी करीबी रहा। अच्छा काम किया भारत।'
 
 
विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने लिखा, 'बधाई हो, शानदार जीत। केन विलियम्सन की शानदार कप्तानी। टीम इंडिया दुर्भाग्यशाली रही।'

शाहिद आफरीदी ने लिखा, 'मैनचेस्टर में हैरान करने वाला नतीजा। मैंने इंग्लैंड-भारत फाइनल की भविष्यवाणी की थी लेकिन न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत के इस बल्लेबाजी क्रम को इतने कम स्कोर पर रोकना अविश्वसनीय प्रयास है। जडेजा के लिए शानदार मैच, भारत दुर्भाग्यशाली रहा।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें