इंग्लैंड में मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान बारिश इस कदर हावी है कि इसने अब तक 3 मैचों को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में पहली बार एक टूर्नामेंट में बिना कोई गेंद फेंके दो मैच रद्द हुए हैं। इससे पहले साल 1979 और 2015 के वर्ल्ड कप में बारिश के कारण एक-एक मैच रद्द हुआ था।
साल 1992 और 2003 के वर्ल्ड कप एडिशन में 2-2 मैच बारिश के कारण हुए थे रद्द। 2011 वर्ल्ड कप में भी बारिश के कारण 1 मैच रद्द करना पड़ा था, 1979 और 1992 में भी रद्द हुए मैच।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार यानी आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टांटन के काउंटी मैदान पर विश्व कप का 17 वां मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। ब्रिटेन के मौसम विभाग के अनुसार आज के मैच में 50 से 70 प्रतिशत तक बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में ओवर्स घटाए जा सकते हैं।
13 जून को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है। नॉटिंघम हो रही बारिश की वजह से कल भारत का प्रैक्टिश सेशन धुल गया। बताया जा रहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच में 80 पीसदी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में हो सकता है कि गुरुवार को बिना कोई गेंद फेंके ही मैच रद्द हो जाए।
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
11 जून श्रीलंका बनाम बांग्लादेश का मैच बिना टॉस के बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार हो रही बारिश की वजह से मैच शुरू ही नहीं हो सका, इस मैच में भी दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए। इसके पहले खराब मौसम के चलते 4 जून को कार्डिफ में श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच 41-41 ओवर का ही मैच खेला गया था।
west indies vs south africa
- फोटो : PTI
10 जून को साउथैम्प्टन में दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा मैच बारिश की वजह से 7.3 ओवरों से आगे नहीं खेला जा सका जा और यह मुकाबला भी रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। हालांकि आईसीसी ने कहा कि हर मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा जा सकता, मौसम हमारे हाथ में नहीं है। मैच का बारिश की वजह से रद्द हो जाना निराशाजनक है।