फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर्स स्विंग के लिए 'वन बाउंस स्ट्रैटजी' अपना कर गेंद पुरानी कर रही है टीम इंडिया

Fri, 05 Jul 2019 12:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social Media
विज्ञापन
क्रिकेट में जब से दो नईं गेंदों का नियम आया। गेंदबाजों के लिए शामत आ गई। खासकर स्विंग गेंदबाजों के लिए खासी मुसिबत हो गई। 50 ओवर के मैच में गेंद इतनी पुरानी हो ही नहीं पाती कि गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग मिल पाए। इसकी वजह से डेथ ओवर्स में गेंदबाजों के साथ कप्तानों को भी परेशानी हो रही है, लेकिन टीम इंडिया ने इस समस्या का तोड़ निकाल लिया है। जिसका नाम है, 'वन बाउंस स्ट्रैटजी'।
विज्ञापन


टीम ने तय किया है कि मैच के दौरान जब भी कोई खिलाड़ी बाउंड्री के पास से गेंद विकेटकीपर या पिच के करीब खड़े किसी भी खिलाड़ी को थ्रो करेगा, तो वह एक टप्पे यानी वन बाउंस में थ्रो करेगा। इससे गेंद की चमक जल्दी उतारने में मदद मिलेगी और गेंद जल्दी पुरानी होगी। इस रणनीति से रिवर्स स्विंग मिलने की संभावना बढ़ेगी। 

 
विज्ञापन

गेंद की चमक उतरने से स्पिनर को मिलती है मदद

वन बाउंस थ्रो गेमप्लान का जिक्र टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल ने भी किया। राहुल ने कहा कि ‘सीधी सी बात है कि जितने ओवर फेंके जाते हैं, गेंद उतनी पुरानी होती है और रिवर्स स्विंग मिलने की संभावना बढ़ती है। लेकिन 2 नई गेंद का नियम आने के बाद से गेंद इतनी पुरानी ही नहीं हो पा रही कि रिवर्स स्विंग मिल सके। ऐसे में टीम ने सोचा कि जब आप फील्डिंग करते हो और गेंद को एक टप्पे में विकेट के पास वापस फेंकते हो, तो इससे भी गेंद पुरानी होती है। इसके अलावा गेंद पुरानी करने के लिए हम कुछ नहीं कर सकते।’ 

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी कहा था कि इंग्लैंड की पिचें रिवर्स स्विंग देने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन वनडे में 2 नई गेंदों का नियम आने की वजह से इस बार रिवर्स स्विंग कम होगा। 

गेंद पुरानी होने का फायदा और भी होता है, इससे स्पिनर्स को गेंद पर ग्रिप बनाने में मदद मिलती है। भारतीय टीम अब तक वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच को छोड़ हर मैच में 2 स्पिनर के साथ उतरी है। इसलिए टीम की ये भी कोशिश होती है कि गेंद की चमक जल्दी उतरे और स्पिनर अच्छी ग्रिप बना कर विकेट निकाल सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें