फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: टीम इंडिया की सुरक्षा को लेकर बीसीसीआई और आईसीसी आमने-सामने

Fri, 05 Jul 2019 09:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्व कप में भारतीय टीम मैनजमेंट बनाम आईसीसी के बीच एक जंग सी छिड़ गई है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सुरक्षा के इंतेजाम को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय टीम का प्रबंधन आईसीसी के सुरक्षा इंतजामों से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। टीम की सुरक्षा को लेकर कुछ दिन पहले भारतीय टीम के होटल में खिलाड़ियों की निजता में दखल पड़ने की शिकायत आईसीसी से की गई थी। लेकिन सूत्रों की माने तो आईसीसी की ओर से इसपर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

विज्ञापन


आईसीसी से सुरक्षा को बढ़ाने की एक और अपील की गई है, लेकिन अभी तक इस पर भी कोई जवाब नहीं आया है। सूत्र ने कहा कि ‘कुछ दिन पहले टीम होटल में जो हुआ उसके बाद सुरक्षा को बढ़ाने के लिए आयोजकों से इस पर चर्चा की गई। हमनें उनको सूचना देने की कोशिश की, लेकिन अभी तक किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।’ 

टीम इंडिया के एक सूत्र के मुताबिक सुरक्षा के लिए अपील करना अच्छा नहीं है। सूत्र ने बताया कि ‘आईसीसी के नियमों के अनुसार, सुरक्षा ऐसी होनी चाहिए जो दिखे नहीं लेकिन हो, लेकिन टूर्नामेंट का माहौल ऐसा हो गया है कि सुरक्षा का अस्तित्व नजर में आना जरूरी हो गया है, क्योंकि भारतीय टीम के होटल के आस-पास कई तरह के प्रशंसक दिखाई देने लगे हैं और वो सुरक्षा घेरा को तोड़कर खिलाड़ियों तक सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें