फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मिथ ने गालियों से बचाने के लिए विराट को सराहा, एक हफ्ते बाद ऐसे जताया आभार

Mon, 17 Jun 2019 08:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट स्मिथ - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 9 जून को वर्ल्ड कप के मुकाबले के दौरान उनके खिलाफ हूटिंग कर रहे दर्शकों से ऐसा नहीं करने की विराट कोहली की अपील को सराहनीय काम करार दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
विराट स्मिथ - फोटो : social media
साउथ अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के विवादास्पद मामले के कारण एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी करने वाले स्मिथ को प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड के प्रत्येक मैदान पर दर्शकों के कोपभाजन बनना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
स्टीव स्मिथ - फोटो : social Media
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को भी दर्शकों ने स्मिथ पर फब्तियां कसी और उन्हें धोखेबाज कहा। तब ऑस्ट्रेलियाई टीम क्षेत्ररक्षण कर रही थी। कोहली ने दर्शकों को ऐसा करने से रोका और इसके बजाए उनकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने को कहा। भारत ने यह मैच 36 रन से जीता। भारतीय प्रशंसकों ने स्मिथ के मैदान पर आते ही 'धोखेबाज, धोखेबाज' कहना शुरू कर दिया।

4 of 7
Devid Warner-Steve Smith - फोटो : social Media
हालांकि यह देखना अच्छा लगता कि भारत की बल्लेबाजी के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्मिथ का बचाव किया। हार्दिक पांड्या के आउट होकर बाहर जाने के दौरान स्मिथ जब थर्ड मैन पर जाने लगे तो दर्शकों ने उनकी हूटिंग शुरू कर दी। स्मिथ की असहजता को समझते हुए कोहली ने दर्शकों को इशारा किया कि वे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की हूटिंग करने की जगह उनकी हौसलाअफजाई करें।
विज्ञापन

5 of 7
स्टीव स्मिथ
श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद स्मिथ ने कहा, 'विराट ने दर्शकों की हूटिंग को रोककर सराहनीय काम किया।' स्मिथ ने कहा कि इंग्लैंड के दर्शकों की हूटिंग से हालांकि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन उन्होंने कोहली की तारीफ की। कोहली ने कहा, 'सच्चाई से कहूं तो दर्शक क्या कर रहे इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं सिर्फ उसे नजरअंदाज कर रहा हूं, लेकिन कोहली ने शानदार काम किया।' 
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
कोहली और स्मिथ इससे पहले एक दूसरे को निशाना बनाते रहे हैं। इनमें बेंगलुरु में 2017 में खेला गया टेस्ट मैच भी शामिल है, जब स्मिथ ने रेफरल में मदद के लिए ड्रेसिंग रूम की तरफ देखा और कोहली ने इसके लिए उनका मजाक उड़ाया था। लेकिन वर्ल्ड कप के मैच में कोहली ने दर्शकों से शांत बने रहने की अपील की तो फिर दोनों को हाथ मिलाते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
कोहली ने मैच के बाद कहा था, 'मुझे उसके लिए बुरा लगा और मैंने उससे कहा, 'मैं दर्शकों की तरफ से खेद व्यक्त करता हूं क्योंकि मैंने पिछले कुछ मैचों में भी ऐसा होते हुए देखा है।' मेरे विचार में यह अस्वीकार्य है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें