फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब अख्तर ने पाक कप्तान पर की 'भद्दी' टिपप्णी, कह दी इतनी बड़ी बात

Sun, 02 Jun 2019 06:27 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शोएब अख्तर
विश्व कप में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और उन्हें 'मोटा व अनफिट' तक कह दिया। 







 
विज्ञापन

2 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : social Media
अख्तर ने कहा कि जब पाकिस्तानी कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस के लिए आए तो उनका पेट लटक रहा था और उनका चेहरा भी मोटा लग रहा था। शोएब ने सरफराज की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह पहले कप्तान हैं, जिन्हें मैंने अनफिट पाया है। वह अपनी जगह से हिल ही नहीं पा रहे थे और विकेटकीपिंग के समय भी संघर्ष करते दिखे। 
विज्ञापन

3 of 5
शोएब अख्तर
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की हार के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर जमकर पाकिस्तानी टीम की आलोचना की। हलांकी उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि पहले मैच में निराशाजनक हार के बाद खिलाड़ियों को फैंस के सहयोग की जरूरत है।
 

4 of 5
Shoaib Akhtar
शोएब ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा, 'मैच खत्म हुआ, मैं अपने विचार और भावनाओं को समेट रहा हूं। हमें इन लड़कों का समर्थन करना है। यह हमारे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन्हें पूरे विश्व कप में हमारे समर्थन की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social Media
पाकिस्तान ने शुक्रवार को नॉटिंघम में पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 21.4 ओवर में 105 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें