फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर हाहाकार, कप्तान सरफराज की पूरी टीम को धमकी, बोले- अकेले नहीं लौटूंगा पाकिस्तान

Tue, 18 Jun 2019 07:01 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरफराज अहमद - फोटो : social Media
पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने विश्व कप में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को धमकाते हुए कहा है कि वो अपने खेल में सुधार लाएं और जिम्मेदारी के साथ खेले, नहीं तो केवल मुझे ही अकेले पाकिस्तान नहीं लौटना है, बाकी के खिलाड़ियों को भी अपने घर लौटना है। इसलिए विश्व कप में अपने प्रदर्शन को सुधारे, वरना सभी को पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा और अपमान झेलना होगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सरफराज अहमद
रविवार को भारत से मिली हार के बाद से ही सरफराज की बहुत आलोचना हो रही है। सरफराज ने अपने खिलाड़ियों से  कहा कि अगर किसी को लगता है कि मैं घर जाऊंगा, तो यह उनकी मूर्खता है, टीम के खराब प्रदर्शन का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

3 of 4
सरफराज अहमद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया कि सरफराज ने कहा कि बाकी चार मैचों के लिए खराब प्रदर्शन को भूल जाओ और टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने की जरूरत है। सरफारज के इस भाषण के दौरान शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज सहित कई सीनियर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन

4 of 4
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान 5 मैचों में एक जीत के साथ विश्व कप 2019 की अंक तालिका में 9 वें स्थान पर है। पाक टीम 23 जून को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें