फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंद्र जडेजा की धमाकेदार पारी से मांजरेकर निशाने पर, ट्विटर विवाद के बाद वॉन को किया ब्लॉक

Fri, 12 Jul 2019 06:10 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जडेजा, मांजरेकर और वॉन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रवींद्र जडेजा के सेमीफाइनल में प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर बुरी तरह सभी के निशाने पर आ गए हैं। इससे पहले इस ट्विटर वार में पूर्व इंग्लिश कप्तान वॉन ने आग में घी डालने का काम किया है।

विज्ञापन


मांजरेकर ने पहले जडेजा को ट्वीट में टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला क्रिकेटर करार देते हुए टीम में नहीं रखने की वकालत की थी, जिस पर जडेजा ने पलटवार करते हुए कहा था कि उन्होंने उनसे दोगुने मैच खेले हैं और उन्हें इस तरह की वर्बल डायरिया (वेवजह की जाने वालही आलोचना) को बंद करना चाहिए।

मांजरेकर ने सेमीफाइनल में की टीम की भविष्यवाणी की जिसमें उन्होंने जडेजा को स्थान नहीं दिया। इस पर माइकल वॉन ने उन्हें घेर लिया। सेमीफाइनल के पहले दिन जडेजा ने जब हेनरी निकोल्स को बोल्ड किया तो वॉन ने ट्वीट किया और लिखा, 'ओह! 'टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला स्पिन भी करा लेता है।' 
विज्ञापन


इसके बाद मांजरेकर ने वॉन को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया। वॉन ने ट्वीट किया कि ब्रेंकिंग न्यूज, मांजरेकर ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें