फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच में बने छह कीर्तिमान, आरोन फिंच के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Fri, 12 Jul 2019 06:32 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जेसन रॉय - फोटो : social media
वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम 27 साल बाद फाइनल में पहुंच गई। बर्मिंघम में गुरुवार को खेले गए इस मैच में टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 224 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में जेसन रॉय (85) की तूफानी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 32.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की हार और इंग्लैंड की जीत के साथ इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने। आईए जानते हैं उन सभी खास रिकॉर्ड के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 7
मिशेल स्टार्क - फोटो : social media
आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने गुरूवार को वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो (34) को एलबीडब्ल्यू आउट कर एक विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट (27) चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह कमाल 2007 वर्ल्ड कप में मैकग्रा ने 26 विकेट लेकर किया था।
 
विज्ञापन

3 of 7
आरोन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह वन-डे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में गोल्डन डक का शिकार होने वाले पहले कप्तान बन गए।
 

4 of 7
जेसन रॉय, बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी पहली ऐसी सलामी जोड़ी है, जिसने विश्व कप के किसी एक संस्करण में चार शतकीय साझेदारी की है।
विज्ञापन

5 of 7
जोए रूट - फोटो : सोशल मीडिया
फील्डिंग के मामले में जो रूट में अपने नाम एक खास रिकॉर्ड बनाया। रूट वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण (2019) में सबसे ज्यादा कैच (12) पकड़ने वाले पहले फिल्डर बन गए हैं। इससे पहले 2002/03 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने (11) कैच पकड़े थे। वहीं, तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का नाम आता हैं, जिन्होंने मौजूदा विश्व कप में10 कैच पकड़े हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
इस मैच में स्टीव स्मिथ और एलेक्स केरी ने चौथे विकेट के लिए 103 रन की शतकीय साझेदारी की। स्मिथ ने अपना 31वां और इंग्लैंड के खिलाफ चौथा अर्धशतक लगाया। स्मिथ और केरी की शतकीय साझेदारी वन-डे वर्ल्ड कप में  ऑस्ट्रेलिया की 50वीं शतकीय साझेदारी है। अगला बेस्ट भारत का है, जिसने वन-डे वर्ल्ड कप में 38 शतकीय साझेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्मिथ - फोटो : social media
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए शतकीय साझेदारी करने के मामले में एलेक्स केरी और स्टीव स्मिथ की जोड़ी (इंग्लैंड के खिलाफ, 2019) तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर माइकल वीवेन और स्टुअर्ट लॉ (विंडीज के खिलाफ, 1996) की जोड़ी, जबकि दूसरे नंबर पर आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ (भारत के खिलाफ, 2015) की जोड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें