फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: सांस थाम देने वाले मैच में जीता पाकिस्तान, आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को हराया

Sat, 29 Jun 2019 11:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमाद वसीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विश्व कप 2019 में शनिवार को बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। सांस थाम देने वाले इस मुकाबले में पाकिस्तान को अफगानिस्तान पर 3 विकेट से जीत मिली। यह पाकिस्तान की लगातार तीसरी जीत थी। पाक ने पिछले दो मैच में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को हराया था। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया। अंतिम-4 की दौड़ में बने रहने के लिए उसे अपने आखिरी मैच में 5 जून को बांग्लादेश को हराना होगा।

विज्ञापन




मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने 49.4 ओवर में 7 विकेट पर 230 रन बना लिए। इमाद वसीम ने नाबाद 49 रन बनाए। वहाब रियाज ने नाबाद 15 रन की पारी खेली। इमाद ने 54 गेंद की पारी में 5 चौके लगाए। वहाब ने 9 गेंद की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया।

बाबर ने इमाम के साथ 72 रन की साझेदारी की
बाबर आजम अर्धशतक से चूक गए। उन्हें 45 के निजी स्कोर पर मोहम्मद नबी ने बोल्ड कर दिया। बाबर ने इमाम के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। हारिस सोहैल 27 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हुए। कप्तान सरफराज अहमद 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नजीबउल्लाह ने रनआउट कर दिया। शादाब 11 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


फखर जमान शून्य पर आउट हुए
इससे पहले फखर जमान पारी की दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए। उन्होंने शून्य के निजी स्कोर पर मुजीब ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इमाम उल हक 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद नबी ने इकरम अली के हाथों कैच आउट कराया। मोहम्मद हफीज (19) को मुजीब ने आउट किया।

असगर अफगान और नजीबउल्लाह ने 42-42 रन बनाए
नजीबउल्ला जादरान (42) और असगर अफगान (42) की पारियों की बदौलत अफगान टीम ने पाक को 228 रन का लक्ष्य दिया। पाक के लिए शाहीन आफरीदी ने 4 विकेट झटके। इमाद वसीम ने भी रहमत शाह (35) और इकरम अली (24) को आउट कर अफगान टीम को बड़े स्कोर की तरफ से बढ़ने से रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें