भारतीय क्रिकेट टीम ने तब राहत की सांस ली जब ऑलराउंडर विजय शंकर की स्कैन रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इस खिलाड़ी के दाहिने बांह में फ्रैक्चर नहीं हुआ है। शुक्रवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान नेट गेंदबाज खलील अहमद की गेंद उनके हाथ में लग गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
vijay shankar
शंकर मैदान छोड़कर चले गए थे और एहतियात के लिए उनका स्कैन कराया गया जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई। बीसीसीआई ने अपने टिवटर हैंडल पर लिखा, 'विजय शंकर की दाएं हाथ में शुक्रवार को गेंद लग गई थी। उनका स्कैन कराया गया और उन्हें कोई फ्रैक्चर नहीं है। बीसीसीआई की चिकित्सीय टीम उन्हें उबरने में मदद कर रही है।'
विज्ञापन
3 of 4
vijay shankar
हालांकि, तमिलनाडु का यह ऑलराउंडर पहले अभ्यास मैच में नहीं खेला और मंगलवार को कार्डिफ में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे अभ्यस मैच में भी उनके खेलने की संभावना नहीं है क्योंकि उन्हें थोड़ी खरोंच है जिसे ठीक होने में समय लगेगा।