फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC 2019: कप्तान विलियमसन को लगा बड़ा झटका, ICC ने न्यूजीलैंड टीम पर ठोका भारी जुर्माना

Sun, 23 Jun 2019 09:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
New Zealand Cricket Team - फोटो : social Media
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी विश्व कप मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है। कप्तान केन विलियमसन की करियर की सर्वश्रेष्ठ 148 रन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने शनिवार को ओल्ड ट्रैफड मैदान में पर खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पांच रन से शिकस्त दी। 

विज्ञापन


मैच रैफरियों के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी डेविड बून ने विलियमसन की टीम पर जुर्माना लगाया। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम किया था।

आईसीसी ने रविवार को कहा, 'खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत तय समय में ओवर पूरा नहीं करने पर प्रति ओवर के हिसाब से खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगता है जबकि कप्तान को इसकी दोगुनी राशि देनी होती है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, 'इस नियम के मुताबिक विलियमसन को मैच फीस का 20 प्रतिशत राशि जुर्माने के रूप में देनी होगी जबकि बाकी खिलाड़ियों को 10-10 प्रतिशत। इसके साथ ही टीम में विलियमसन की मौजूदगी में अगर दूसरी बार ऐसा किया तो वह निलंबित हो जाऐंगे।'
विज्ञापन


विलियमसन ने आरोप स्वीकार कर लिया इसलिए मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें