फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धोनी ने बेटी जीवा संग काटा केक, ऐसे मनाया अपना 38वां जन्मदिन

Mon, 08 Jul 2019 06:40 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एम एस धोनी - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन आज पूरा देश मना रहा है। सोशल मीडिया धोनी के जन्मदिन की शुभकामनाओं से पटा पड़ा है, लेकिन सभी को इंतजार था कि धोनी कब अपना बर्थडे केक काटते नजर आएंगे। तो धोनी का केक काटते हुए वीडियो सामने आ गया। जिसमे धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ अपना 38वां जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही टीम के खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा कि यह विश्व कप धोनी का आखिरी विश्व कप हो सकता है। इस विश्व कप में धोनी को अपनी धीमी पारी की वजह से खूब आलोचना झेलनी पड़ रही है। हालांकि कप्तान कोहली ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें पता है कि कब क्या करना है। 

टीम इंडिया अपने आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका को हराकर विश्व कप की अंकतालिका के टॉप पर पहुंच गई है। भारत अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मैनचेस्टर के मैदान पर भिड़ेगा। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें