फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल का देशव्यापी प्रदर्शन 9 जुलाई को

Mon, 08 Jul 2019 06:37 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बजरंग दल
विज्ञापन
हिंदू समाज पर लगातार बढ़ते जिहादी आक्रमणों के खिलाफ 9 जुलाई को बजरंग दल देशव्यापी प्रदर्शन करेगा। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन स्थानीय स्तरों पर मौजूद अधिशासी अधिकारियों को दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इससे देश में बढ़ते इस्लामिक जिहादी हमलों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि 30 जून की रात दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में 100 वर्ष पुराने मंदिर पर हमला कर दिया। मॉब लिचिंग की झूठी अफवाहों को लेकर हिंदू समाज को बदनाम करने के अलावा शांति व्यवस्था भंग करने जैसे अपराध किए जा रहे हैं। इसी के खिलाफ बजरंग दल प्रदर्शन करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें