फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: विवादों में टीम इंडिया, पंगा लेने पर मीडिया ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार

Tue, 04 Jun 2019 12:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाल
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
टीम इंडिया को बुधवार से साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करनी है। इससे पहले सोमवार को प्रैक्टिस सेशन के बाद टीम की प्रेस कॉन्फ्रेंस शेड्यूल थी। प्रैक्टिस सेशन के बाद भारतीय टीम की ओर से किसी खिलाड़ी को टीम की तैयारियों को लेकर मीडिया को संबोधित करना था, लेकिन यहां टीम इंडिया की हरकत देख मीडिया ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपक चाहर (दाएं) और आवेश खान (बाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जब इस शेड्यूल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मीडिया एकत्रित हुआ, तो उन्हें खबर दी गई कि इस इसमें टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं होगा और मीडिया को यहां भारतीय टीम के दो नेट बॉलर्स (दीपक चाहर और आवेश खान) से काम चलाना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें ये गेंदबाज टीम इंडिया की नेट प्रैक्टिस के लिए इंग्लैंड आए हुए हैं और ये वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं हैं। मीडिया इस बात से हैरान था कि भारतीय टीम के साथ नेट प्रैक्टिस के लिए आए बॉलर आखिरकार कैसे टीम की वर्ल्ड कप तैयारियों और योजनाओं के बारे में बता पाएंगे? 

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : social media
इस बात से नाराज होकर मीडिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया और बाद में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई। मैच से पहले होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भारतीय मीडिया यहां दो घंटे से ज्यादा समय तक खिलाड़ियों का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम मैनेजमेंट के इस व्यवहार के बाद मीडिया में चर्चा थी कि अगर टीम इंडिया मीडिया से बात नहीं करना चाहती, तो उसे ऐसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन ही नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें