फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैट्रिक जीत पर पाक की निगाह, अफगानिस्तान के खिलाफ सरफराज की टीम का पलड़ा भारी

Sat, 29 Jun 2019 07:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तानी टीम आईसीसी विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले मुकाबले में आत्ममुग्धता से बचकर अपनी शानदार लय को जारी रखने कर उम्मीद करेगी। तीन हार और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद पाकिस्तानी टीम पर लीग चरण से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन उसने दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड पर जीत के साथ शानदार वापसी की और अपनी उम्मीदों को जीवित रखा।

विज्ञापन


मेजबान इंग्लैंड की दो हार से 1992 की विजेता टीम की सेमीफाइनल की संभावनाएं मजबूत हो गईं। पाकिस्तान के लिए न्यूजीलैंड पर छह विकेट की जीत काफी सकारात्मक रही जिसमें बाबर आजम का शतक और शाहीन आफरीदी का पांच विकेट झटकना अहम रहे। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को हराने के बाद अब चिंता की बात यह है कि खिलाड़ी आत्ममुग्धता का शिकार हो सकते हैं लेकिन पाकिस्तान ऐसा बिल्कुल नहीं होने देना चाहेगा। 

जीत से अंत करना चाहेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की टीम ने शानदार जज्बे से सभी का दिल जीत लिया जो भारत के खिलाफ टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर करने की कगार पर पहुंच गई थी। लेकिन टीम अब बेहतर खेल दिखाना चाहेगी। पाकिस्तान पर जीत से टूर्नामेंट का अंत करना उसके लिए अच्छा तरीका होगा और राशिद खान व गुलबदन नायब इस बात से भली भांति वाकिफ हैं।
विज्ञापन


सोहेल की वापसी से बल्लेबाजी मजबूत
खराब फार्म में चल रहे शोएब मलिक की जगह हैरिस सोहेल को टीम में शामिल करने से पाकिस्तानी बल्लेबाजी में मजबूती आई है। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने मोहम्मद आमिर की अगुआई वाली गेंदबाजी इकाई को मजबूती दी है।

मौजूदा पाकिस्तानी टीम साथ ही उम्मीद करेगी कि वह वैसा ही प्रदर्शन करे जैसा 1992 में देश की टीम ने किया था और अंत में खिताब हासिल किया था। इमरान खान की उस टीम से तुलना की अनदेखी नहीं की जा सकती क्योंकि उसने भी ऐसे ही शानदार वापसी करते हुए ट्रॉफी जीती थी।

पाकिस्तान की वापसी और इंग्लैंड को मिली हार से टूर्नामेंट में टीमों के लिए मौका बढ़ गया है लेकिन खिलाड़ी अन्य नतीजों की चिंता के बजाय अपना प्रदर्शन शानदार रखना चाहेंगे। अगर पाकिस्तानी टीम अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हरा देती है तो उसका अंतिम चार में पहुंचने का मौका बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें