पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने दावा किया है कि वो हार्दिक पंड्या को दुनिया के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों की कतार में खड़ा कर सकते हैं।
रज्जाक ने ट्वीट कर कहा कि अगर उन्हें दो हफ्ते का समय दिया जाए तो वह हार्दिक को श्रेष्ठ ऑलराउंडर बना देंगे। उन्होंने पंड्या पर बारीक नजर रखी है। जब वह गेंद को जोर से पटकते हैं तो उनके शारीरिक संतुलन में काफी खामियां होती हैं। उनका फुटवर्क भी सही नहीं है जिसकी वजह से उन्हें कई बार मुश्किल होती है। रज्जाक ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं उसे कोचिंग दे सकता हूं।
इसके बाद उन्होंने आगे लिखते हुए कहा कि, 'अगर बीसीसीआई पंड्या को अच्छा ऑलराउंडर बनाना चाहती है तो वह इसके लिए हमेशा उपलब्ध हैं।