फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कितनी गहरी है शिखर धवन की चोट और कौन लेगा विश्व कप में उनकी जगह?

Tue, 11 Jun 2019 10:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चोट लगने के बाद शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोरदार शतक ठोकने वाले शिखर धवन चोटिल होकर कम से कम तीन हफ्तों के लिए विश्व कप से हार हो गए हैं। यह भारत के लिए तगड़ा झटका है क्योंकि शिखर धवन ने पिछले हफ्ते रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109 गेंदों पर 117 रन की शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन

2 of 5
शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
धवन को इसी मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन कोल्टर की गेंद पर बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। हालांकि धवन चोट के बावजूद आउट होने तक खेलते रहे थे। इस चोट के कारण शिखर धवन फील्डिंग नहीं कर पाए थे और उनकी जगह को रवींद्र जडेजा ने पूरी फील्डिंग की थी। 

विज्ञापन

3 of 5
शिखर धवन - फोटो : अमर उजाला
शिखर के अंगूठे का स्कैन हुआ तो पता चला कि फ्रैक्चर है। पहले हेयर लाइन फ्रैक्चर का खुलासा हुआ। यानी ऐसी चोट जो जल्द ठीक हो जाए। मगर ताजा जानकारी भारतीय टीम के लिए अच्छी नहीं। बताया जा रहा है कि शिखर धवन पूरे विश्व कप से बाहर हो सकते हैं।

4 of 5
केएल राहुल - फोटो : social Media
याद हो कि भारत विश्व कप में अब तक दो ही मैच खेल पाया है। शिखर धवन के नहीं होने से कप्तान कोहली को रोहित शर्मा के साथ किसी नए ओपनर की तलाश करनी होगी। अब कप्तान और कोच को बड़ा फैसला लेना है। केएल राहुल से पारी की शुरुआत कराई जा सकती है। ऐसे में धवन का रिप्लेसमेंट ओपनर न होकर मध्यक्रम का कोई खिलाड़ी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत
इस रेस में ऋषभ पंत का नाम सबसे आगे चल रहा है। आईपीएल में धवन की टीम दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर भी विश्व कप टीम के दावेदार बताए जा रहे हैं। आईपीएल में उनके बल्ले से रन भी निकले थे। वैसे भी इस वक्त वह इंग्लैंड में ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें