फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरी हुई तोंद को लेकर बना था मजाक, अब मलिंगा ने वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास

Sat, 22 Jun 2019 01:08 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लसिथ मलिंगा - फोटो : social Media
विज्ञापन

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल कुछ दिन पहले ही उनकी फिटनेस का मजाक उड़ाते हुए उनकी एक तस्वीर वायरल की गई थी जिसमें मलिंगा का पेट लटका हुआ नजर आ रहा था, जिसके बाद उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे थे। अब मलिंगा ने इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट लेकर वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने का कीर्तिमान हासिल कर लिया है। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैकग्रा और हमवतन मुथैया मुरलीधरन को भी पीछे छोड़ा दिया।

लसिथ मलिंगा - फोटो : social media
मलिंगा ने विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड के खिलाफ 10 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट चटकाए और श्रीलंका को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अपने करियर के अंतिम दौर में भी मलिंगा ने दिखा दिया कि क्यों वह विश्व के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से कैसे निकाला जाता है।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में मलिंगा ने पारी के 33वें ओवर में जोस बटलर (10) को एलबीडब्ल्यू आउट करते ही इस आंकड़े को छू लिया। मैच में मलिंगा ने जेम्स विंस (14), जॉनी बेयरस्टो (0), जो रूट (57) और जोस बटलर (10) के विकेट अपनी झोली में डाले। मलिंगा के इस शानदार प्रदर्शन के बाद सचिन, सहवाग से लेकर तमाम दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी। आइए दिखाते हैं आपको कि किस ने क्या कहा है, मलिंगा के इस जबरदस्त प्रदर्शन पर।




 




 




 
विज्ञापन


 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें