फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएल राहुल और धोनी ने ठोका शतक, विश्व कप शुरू होने से पहले रंग में लौटा भारत

Wed, 29 May 2019 08:21 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
केएल राहुल और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड में इसी महीने की 30 तारीख से आईसीसीसी विश्व कप क्रिकेट का बिगुल बज उठेगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो बार की विश्व चैपियन भारतीय टीम 5 जून से अपने अभियान का आगाज करेगी, लेकिन इससे पहले इस टीम को दो अभ्यास मैच भी खेलने थे।

विज्ञापन

2 of 7
केएल राहुल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में तो टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन मंगलवार को भारतीय टीम किसी दूसरे ही इरादे के साथ मैदान पर उतरी। कार्डिफ में मंगलवार को खेले जा रहे दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में विराट सेना ने बांग्लादेश की बैंड बजा दी।
विज्ञापन

3 of 7
केएल राहुल
चौथे क्रम पर उतरे केएल राहुल ने शानदार शतक जमाया तो अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए सैकड़ा जमाया। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की 113 और लोकेश राहुल की 108 रनों की शतकीय पारियों की मदद से 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 359 रन बनाए।

4 of 7
एमएस धोनी - फोटो : pti
धोनी ने 73 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी में धोनी ने 6 छक्के और 8 चौके लगाए। बात यह रही कि धोनी ने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया। धोनी 78 गेंदों पर 113 रन बनाकर अंतिम ओवर में आउट हुए। यह 2017 के बाद से धोनी का पहला शतक है। इससे पहले धोनी ने 19 जनवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय मैच था और यह अभ्यास मैच है।
विज्ञापन

5 of 7
एमएस धोनी - फोटो : pti
धोनी आखिरी ओवर में शाकिब-अल-हसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 78 गेंदें खेलीं जिन पर 7 छक्के और 8 चौके मारे। केएल राहुल 99 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 47 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शिखर - फोटो : social media
भारत की ओर से शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की, लेकिन 2 गेंदों के बाद ही बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा. हालांकि, थोड़ी ही देर में बारिश रुक गई और मैच एक बार फिर शुरू हुआ। भारत ने 5 के कुल स्कोर पर शिखर धवन (1) और 50 के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा (19) के विकेट खो दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एमएस धोनी
इसके बाद केएल राहुल ने कप्तान विराट कोहली (47) के साथ मिलकर पारी को संभाला, लेकिन 83 के कुल स्कोर पर कप्तान कोहली भी चले गए। यहां से राहुल और धोनी ने टीम को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 164 रनों की साझेदारी की। राहुल शतक पूरा करने के कुछ देर बाद शब्बीर रहमान की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें