फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: खेल मंत्री किरण रिजिजू ने टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के मुकाबले से पहले दी शुभकामनाएं

Tue, 09 Jul 2019 11:46 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किरण रिजिजू - फोटो : ANI
विज्ञापन

मैनचेस्टर में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने टीम इंडिया को मुकाबले से पहले शुभकामनाएं दी हैं। रिजिजू ने कहा कि मुझे भरोसा है कि टीम इंडिया आज शानदार प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन

 


विश्व कप की अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज भारतीय टीम शानदार लय में नजर आ रही है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड एक ऐसी टीम में है, जिसने सेमीफाइनल से पहले अपने तीन मुकाबले गंवाए हैं। सेमीफाइनल के इस मुकाबले पर फिलहाल बारिश का साया बना हुआ है। 

इंग्लैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे यानी टॉस के वक्त मंगलवार को वहां बारिश होने की 40 फीसदी आशंका है। बारिश की वजह से टॉस में देरी हो सकती है और खेल देरी से शुरू होने की संभावन है। यदि आज बारिश खेल में बाधा डालती है, तो आईसीसी ने सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है। यानी बारिश ने खेल बिगाड़ा तो बुधवार को मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम खिताब से महज दो कदम दूर है, वो सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर सीधे फाइनल का टिकट कटाना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें