एमएस धोनी सब कुछ कर सकते हैं। वह शानदार बल्लेबाजी करते हैं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। वह भारत के कप्तान विराट कोहली के लिए बेहतरीन गेम प्लानर हैं। विश्व क्रिकेट में कुछ ही लोग हैं जो बेहतर तरीके से डीआरएस का उपयोग कर सकते हैं, उनमें सबसे आगे महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है, लेकिन मैनचेस्टर के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए विश्व कप के मुकाबले में टीम इंडिया के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से भारी चुक हो गई।