फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंपायर से भिड़े विराट कोहली, आउट न देने पर की बहस फिर निकाली जमकर भड़ास

Sun, 23 Jun 2019 12:13 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया
भले ही टीम इंडिया ने शनिवार को विश्व कप 2019 में अफगानिस्तान को 15 रन से मात दी हो, लेकिन सांस सभी की थम गई थी। साउथैम्पटन में खेले गए इस कांटे के मुकाबले में हार-जीत का फैसला आखिरी ओवर में हुआ।

विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और अंपायर की भिड़ंत - फोटो : सोशल मीडिया
224 रन का बचाव करने उतरी टीम इंडिया के कप्तान मैदान पर कभी झुंझलाते तो कभी सिर खुजलाते नजर आए। अफगानी बल्लेबाजों ने अहम साझेदारियां कर जीत की उम्मीद बनाए रखी। इस दौरान एक बार विराट और अंपायर के बीच बहस भी देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और अंपायर की भिड़ंत - फोटो : सोशल मीडिया
यह घटना अफगानिस्तान की पारी के तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर हुई। शमी की गेंद पर हजरतुल्लाह जजई के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई थी, लेकिन अंपायर अलीम डार ने अंगुली नहीं उठाई और अपील ठुकरा दी। काफी सोचने के बाद विराट कोहली ने डीआरएस ले लिया।

4 of 5
वह निर्णय - फोटो : सोशल मीडिया
रीव्यू में सामने आया कि गेंद बिना बल्ले से लगे पैड्स पर लगी थी। इसके बाद जब गेंद कहां पिच हुई यह देखा गया तो सामने आया कि गेंद स्टंप्स की लाइन को छू रही थी और जरा सा बाहर थी। इस पर तीसरे अंपायर ने जजई को नॉट आउट करार दिया. इसके साथ ही भारत का रिव्यू का मौका भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
अंपायर के इस फैसले को देखकर विराट कोहली आपा खो बैठे। वे अंपायर के तर्कों से सहमत नहीं दिखे। साथ ही गेंद के जरा सा बाहर रहने का इशारा भी करते नजर आए। हालांकि उनकी आवाज तो रिकॉर्ड नहीं हुई, लेकिन गुस्से में काफी बड़बड़ाते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें