उन्होंने कहा कि इसमें पाकिस्तान की भागीदारी से दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबध बेहतर होंगे। मनी ने कहा कि हम सितंबर में इस सीरीज के उद्घाटन में श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैचों की मेजबानी करेंगे।
उन्होंने ने कहा कि हम पाकिस्तान के मैदान में नियमित रूप से क्रिकेट मैच होते देखना चाहते हैं, जैसे पहले हुआ करते थे। इसके लिए हम क्रिकेट खेलने वाले देशों के साथ मिलकर इस योजना पर तेजी से काम कर रहे हैं। जहां तक सुरक्षा की बात है, तो पाकिस्तान में पहले से ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है।