फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: दोबारा बैटिंग के लिए नहीं उतरा न्यूजीलैंड तो भारत को मिलेगा इतना लक्ष्य

Tue, 09 Jul 2019 10:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मैनचेस्टर का मौसम - फोटो : सोशल मीडिया
ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मैच का खेल बारिश के कारण रोक दिया गया है। न्यूजीलैंड की पारी के 47वें ओवर में तेज बारिश के चलते अंपायर्स ने मैच रोक दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social Media
भारतीय समयानुसार रात 12:20 बजे तक मैच रेफरी आज के मैच का फैसला कर सकते हैं। यहां से अगर बारिश नहीं रुकती है और न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलता है तो भारत को डकवर्थ लुइस के मुताबिक 46 ओवर में 237 रनों का टारगेट मिलेगा। बारिश कुछ और देर से रुकती है तो भारतीय पारी के ओवर कम कर दिए जाएंगे फिर भारत को 20 ओवर में 148 रनों का टारगेट मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : social Media
इस सेमीफाइनल मुकाबले के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है। हालांकि, ये अंतिम उपाय होगा। मैच में जब बारिश आई तब न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 211 था। रॉस टेलर 67 रन और टॉम लाथम तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Manchester weather - फोटो : social Media
अगर न्यूजीलैंड बल्लेबाजी नहीं करती है तो भारत को मिलने वाला लक्ष्य

40 ओवर में 223 रन
35 ओवर में 209 रन
30 ओवर में 192 रन
25 ओवर में 172 रन
20 ओवर में 148 रन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें