ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मैच का खेल बारिश के कारण रोक दिया गया है। न्यूजीलैंड की पारी के 47वें ओवर में तेज बारिश के चलते अंपायर्स ने मैच रोक दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : social Media
भारतीय समयानुसार रात 12:20 बजे तक मैच रेफरी आज के मैच का फैसला कर सकते हैं। यहां से अगर बारिश नहीं रुकती है और न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलता है तो भारत को डकवर्थ लुइस के मुताबिक 46 ओवर में 237 रनों का टारगेट मिलेगा। बारिश कुछ और देर से रुकती है तो भारतीय पारी के ओवर कम कर दिए जाएंगे फिर भारत को 20 ओवर में 148 रनों का टारगेट मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : social Media
इस सेमीफाइनल मुकाबले के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है। हालांकि, ये अंतिम उपाय होगा। मैच में जब बारिश आई तब न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 211 था। रॉस टेलर 67 रन और टॉम लाथम तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।