फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: टॉस के वक्त बारिश बिगाड़ सकती है खेल, मैनचेस्टर में कैसा है आज मौसम

Tue, 09 Jul 2019 01:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Manchester weather - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले में बारिश मजा किरकिरा कर सकती है। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच लीग राउंड का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था।

विज्ञापन




कैसा है मैनचेस्टर का मौसम और क्या हो पााएगा पूरे ओवर का खेल, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

टॉस के वक्त हो सकती है बारिश

Manchester weather - फोटो : social Media
एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक, मैनचेस्टर में अगले दो दिन बारिश की आशंका है। वहां 9 और 10 जुलाई को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही, रुक-रुककर हल्की बारिश भी हो सकती है। इंग्लैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे यानी टॉस के वक्त मंगलवार को वहां बारिश होने की 40 फीसदी आशंका है।

बारिश की वजह से टॉस में देरी हो सकती है और खेल देरी से शुरू होने की संभावना है। यदि आज बारिश खेल में बाधा डालती है, तो आईसीसी ने सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है। यानी बारिश ने खेल बिगाड़ा तो बुधवार को मैच खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में ओल्ड ट्रेफर्ड के मैदान पर 5 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है। सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच और टूर्नामेंट के रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए दोनों ही कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। पहले सेमीफाइनल मैच में टॉस को सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें