फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: पाकिस्तान-अफगानिस्तान फैंस में भिड़ंत पर ICC सख्त, किया जवाब तलब

Sun, 30 Jun 2019 08:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेविड रिचर्डसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि वैश्विक संस्था अधिकारियों से मिलकर यह सुनिश्चित कर रही है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच के दौरान लीड्स में प्रशंसकों के बीच आपस में हुई भिड़ंत जैसी कोई अप्रिय घटना देखने को नहीं मिले। दोनों देशों के प्रशंसक स्टेडियम के बाहर आपस में भिड़ गए जिसके बाद यॉर्कशर पुलिस ने हस्तक्षेप कर दो लोगों को स्टेडियम से बाहर कर दिया। 

विज्ञापन


झगड़े की शुरुआत मैदान के ऊपर दो विमानों के उड़ने और उनके द्वारा बलूचिस्तान के समर्थन में बैनर लहराने के बाद हुई। इनमें एक संदेश में लिखा था, ‘पाकिस्तान में लोगों को गायब होने से बचाने में मदद करें’ जबकि दूसरे पर लिखा था, 'बलूचिस्तान के लिए न्याय'। रिचर्डसन ने कहा कि आईसीसी सुरक्षा कड़ी करने की प्रक्रिया में है और सुनिश्चित कर रही है कि मैदान पर इस तरह के राजनीतिक संदेश नहीं लहराए जाएं। 

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'हम सुरक्षा बढ़ाने के लिए विभिन्न सुरक्षा दलों के साथ काम कर रहे हैं। निश्चित रूप से मैदान पर मौजूद हर व्यक्ति पर नियंत्रण रखना काफी मुश्किल है। लेकिन हमारा सुरक्षा दल राजनीतिक स्लोगन या बैनर लहराने की कोशिश करने वाले व्यक्ति पर निगाह लगाए रखेगा।' 
विज्ञापन


इस बीच आईसीसी ने क्यूरेटरों से अच्छी पिच बनाने को कहा है जो न तो बल्लेबाजों और न ही गेंदबाजों के मुफीद हों बल्कि दोनों को ही समान फायदा पहुंचाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें